मधुबन: मधुबन में श्रद्धाभाव से मना अनंत चतुर्दशी व्रत, लोगों ने उपवास रखकर की अनंत भगवान की पूजा
मधुबन में आस्था के साथ मंगलवार को मना अनंत चतुर्दशी व्रत। लोगों ने उपवास रहकर अनंत भगवान की पूजा की। पानी के बीच कुश से निर्मित अनंत भगवान की मूर्ति, कुमकुम तथा हल्दी रंजीत 14 गांठ वाला आनंद सूत्र रखकर अनंत भगवान की वंदना करते हुए भगवान विष्णु एवं भगवान शंकर की उपासना की। उसके बाद स्त्रियां अपनी बायीं भुजा पर तथा पुरुष अपनी दायीं भुजा पर अनंत सूत्र बांधा।