पटियाली: नीम का पेड़ काटते समय हादसा, पेड़ से गिरकर गढ़ी खड़ेई के व्यक्ति की मौत, साथी घायल
पटियाली थाना क्षेत्र के गढ़िया ताजपुर में नीम का पेड़ काटते समय हादसे में गढ़ी खड़ेई निवासी 46 वर्षीय दिनेश की पेड़ से गिरकर मौत हो गई, जबकि गढ़िया ताजपुर निवासी 38 वर्षीय शैलेंद्र गंभीर घायल हो गए। ग्रामीण दोनों को सीएचसी पटियाली ले गए, जहां दिनेश को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।