लखीमपुर: फल मंडी के पास वर्षों से जलभराव, राहगीर और दुकानदार हो रहे परेशान
सदर कोतवाली क्षेत्र के संकटा देवी मोहल्ले में फल मंडी के पास वर्षों से जलभराव की समस्या बनी हुई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक फल मंडी के पीछे बना बड़ा नाला ओवरफ्लो होने पर गंदा पानी सड़क पर आ जाता है। वहीं दुकानदारों ने अपनी दुकानों के सामने मसाला डालकर सड़क का स्तर ऊंचा कर दिया। वही राहगीरो व दो पहिया वाहन चालकों को भारी समस्या का सामना करना पड़ता है।