बोध गया: महाबोधि मंदिर की नई कमेटी का ढाई माह से इंतजार,गठन में देरी से निगरानी और विकास कार्यों पर उठे सवाल
बोधगया महाबोधि मंदिर की नई बीटीएमसी कमेटी का गठन ढाई माह बाद भी नहीं हुआ है। पूर्व कमेटी का कार्यकाल 16 जुलाई को समाप्त हो चुका है। फिलहाल एडीएम राजस्व परितोष कुमार को प्रभारी सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।नियमित सचिव के नहीं रहने से मंदिर प्रबंधन और निगरानी प्रभावित होने की बात सामने आ रही है।