भारत सरकार के प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग, नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित सेवोत्तम प्रकोष्ठ के अंतर्गत जिलों में सेवोत्तम म.प्र. लोक सेवा प्रदाय गारंटी अधिनियम एवं सी. एम. हेल्पलाइन तथा शिकायत निवारण हेतु सूचना प्रोद्योगिकी का प्रयोग पर आयोजित 2 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ। यह प्रशिक्षण संयुक्त जिला कार्यालय के ई-दक्ष केन्द्र में आयोजित किया गया। अधिकारियों और संबंधित शाखा के कर्मचारी को मध्यप्रदेश में सु-शासन, लोक सेवा गारंटी अधिनियम 2010, सी.एम हेल्पलाईन, सी.पी. ग्राम पोर्टल, एआई एवं साइबर सुरक्षा इत्यादि विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई।
उपरोक्त प्रशिक्षण में नगर निगम, वन विभाग, जल संसाधन, नगर परिषद शाहपुर, महिला एवं बाल विकास एवं अन्य विभागों द्वारा सहभागिता की गई। दो दिवसीय आयोजित इस प्रशिक्षण में करीबन 53 प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षित किया गया। यह प्रशिक्षण प्रबंधक लोक सेवा श्री मनोज शंखपाल, वरिष्ठ प्रशिक्षक श्री गुलाम गौस द्वारा दिया गया।
#JansamparkMP #GoodGovernance #eGovernance #बुरहानपुर #training
8 views | Burhanpur, Madhya Pradesh | Oct 12, 2026