मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद एवं नर्मदा समग्र के संयुक्त तत्वावधान में जिला आयुष विभाग सभागृह बड़वानी में नर्मदा संवाद जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में नर्मदा व उसकी सहायक नदियों के संरक्षण, जलग्रहण क्षेत्र में प्राकृतिक खेती तथा नर्मदा पथ विषय पर इंदौर संभाग समन्वयक अमित शाह, राजेन्द्र ठाकुर व सौरभ पंवार ने मार्गदर्शन दिया। कार्यकर्ताओं ने समूह चर्चा कर आगामी कार्यों की योजना बनाई। ऐसी ही अंचल की खबरों के लिए फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'। . . #NimadDastakNews #BarwaniNews #NarmadaSamagrad #JanAbhiyaanParishad #BarwaniUpdate