बज्जू: बज्जू की आरडी 860 पर किसानों ने किया विरोध प्रदर्शन, सिंचाई पानी छोड़ने की मांग, चक्का जाम करने की दी चेतावनी
Bajju, Bikaner | Sep 30, 2026 वीर तेजाजी लिफ्ट कैनाल की बांगड़सर लिफ्ट नहर में सिंचाई पानी न मिलने से गुस्साए किसानों का सब्र अब पूरी तरह टूट चुका है। आरडी 860 पर पिछले दो दिनों से कड़कती धूप में बेमियादी धरने पर बैठे किसानों ने प्रशासन के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का एलान कर दिया है।