कर्वी: जिलाधिकारी ने पंपापुर तीर्थकोट का निरीक्षण किया, नियमित साफ़-सफ़ाई एवं आवश्यक सुविधाओं के लिए दिए निर्देश
देवांगना स्थित पंपापुर तीर्थकोट का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, नियमित साफ-सफाई एवं आवश्यक सुविधाएं विकसित करने के दिए निर्देश जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने आज देवांगना स्थित पंपापुर तीर्थकोट का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने खंड विकास अधिकारी, कर्वी को निर्देशित किया कि तीर्थस्थल पर नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने हेतु प्रत्येक सप्ताह लिखित रूप से कार्मिकों की ड्यूटी निर्धारित की जाए, जिससे परिसर की स्वच्छता एवं व्यवस्थाएं निरंतर बनी रहें।