केंद्रीय विश्वविद्यालय में ‘चरैवेति-2026’ विश्व पर्यटन सप्ताह का भव्य समापन | Kangra Express
धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला में पर्यटन, यात्रा एवं आतिथ्य प्रबंधन स्कूल की ओर से आयोजित ‘चरैवेति-2026’ विश्व पर्यटन सप्ताह का रविवार को भव्य समापन हुआ। 21 से 27 सितंबर तक चले इस आयोजन में 25 से अधिक गतिविधियां आयोजित की गईं।
समापन समारोह में पद्मश्री प्रो. डॉ. हरमोहिंदर सिंह बेदी मुख्य अतिथि रहे, जबकि कुलगुरु प्रो. डॉ. सत प्रकाश बंसल ने अध्यक्षता की। डीआईजी नॉर्दर्न रेंज सौम्या सांबशिवन और नगर निगम धर्मशाला आयुक्त जफर इकबाल भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
कार्यक्रम में सतत एवं जिम्मेदार पर्यटन, हिमालयी पर्यावरण संरक्षण, संस्कृति और विरासत को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। सप्ताह के दौरान हेरिटेज ट्रेल, ट्रेजर हंट, नुक्कड़ नाटक, सामुदायिक आउटरीच, पौधारोपण, स्वच्छता अभियान, भारतोत्सव और राष्ट्रीय क्विज जैसी गतिविधियां आयोजित की गईं। समापन पर पर्यटन और एआई आधारित क्विज के फाइनल राउंड तथा हिमाचली एवं भारतीय संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम का समापन पारंपरिक कांगड़ी धाम के साथ हुआ।
Kangra, Kangra | Sep 27, 2026