पटियाली: राजा रिजोला गांव में सराफ की दुकान का शटर उठाकर सोना-चांदी की चोरी, पुलिस ने जताया संदेह
कासगंज। थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के राजा रिजोला गांव में शुक्रवार रात अज्ञात चोरों ने सराफ की दुकान का शटर संबल से उठाकर करीब दो किलो चांदी और पांच तोला सोना चोरी कर लिया। दुकान मालिक आदित्य प्रकाश ने पुलिस को सूचना दी। सीओ अमित कुमार, थाना प्रभारी रंजीत कुमार और डॉग स्क्वायड टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। थाना प्रभारी ने घटना को संदिग्ध बताया।