कामां: जुरहरा में अपराधियों के प्रति पुलिस ने दिखाई सख्ती, गांव में कराया पैदल मार्च
ऑपरेशन एंटीवायरस के तहत गिरफ्तार साइबर ठगी व नकली सोने की ईंट गिरोह के 5 आरोपियों को पुलिस ने गांव में उनके ठिकानों और घरों तक पैदल मार्च कराया। आरोपियों से 53 लाख 39 हजार 500 रुपये की साइबर ठगी से अर्जित रकम बरामद की। पुलिस ने आरोपियों को घटनास्थल पर ले जाकर घटना की तस्दीक कराई। पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में खौफ का संदेश। बुधवार 4 बजे मिली जानकारी।