हसपुरा: अलपा गांव के तीन मजदूर महिलाएं धान रोपनी के दौरान आई बिजली करंट की चपेट में, एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
हसपुरा तहसील व पौथु थाना क्षेत्र के अलपा गांव के तीन महिलाएं मंगलवार को बंगाली विगहा में धान रोपनी करने के दौरान बिजली की करंट के चपेट आ गई।जिससे 3 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे इलाज के लिए कोईलवा सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां कमलेश पासवान के 35 वर्षीय पत्नी देवंति देवी को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। दो का इलाज पचरुखिया मेंचल रहा है।