गुण्डरदेही: भाठागांव आर में विश्व आदिवासी दिवस समारोह का आयोजन, विधायक कुंवर सिंह निषाद ने किया लोकार्पण और भूमिपूजन
ग्राम भाठागांव आर में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर ध्रुव गोंड समाज द्वारा भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद शामिल हुए। उन्होंने आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और गौरवशाली विरासत को नमन करते हुए समाज के लोगों को विश्व आदिवासी दिवस की शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर विधायक ने आदिवासी राम कोठी भवन का लोकार्पण किया, वहीं आदिवासी भवन के सामने डोम शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन भी किया। विधायक ने कहा कि गोंड समाज की प्रकृति संरक्षण और अपनी परंपराओं को सहेजने की भावना हम सभी के लिए