#बलिया में #रेडक्रॉस #सोसायटी और गरीब नवाज़ रिलिफ फाउण्डेशन के संयुक्त तत्वावधान में जिला अस्पताल के रक्तदान केंद्र में वृहद #रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अभय नारायण राय और प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संतोष चौधरी ने किया।
शिविर में कुल 42 यूनिट रक्तदान किया गया। इस दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर रक्तदान किया।
अधिकारियों ने रक्तदाताओं की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है और यह जरूरतमंद मरीजों के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।