महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मुजफ्फरपुर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
मुजफ्फरपुर | तिरहूत न्यूज़
जिला पदाधिकारी कुमार गौरव ने महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर विभिन्न स्थलों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
समाहरणालय सभागार परिसर के बाद सरैयागंज टावर एवं मुक्तिधाम के समीप पुस्तकालय परिसर में भी दोनों महान विभूतियों के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।
इस दौरान डीएम ने गांधी जी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और सेवा तथा शास्त्री जी की सादगी, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को याद किया।
उन्होंने कहा कि महान विभूतियों के आदर्शों को जीवन में अपनाकर समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान देना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
#TirhutNews #Muzaffarpur #GandhiJayanti #LalBahadurShastri #GandhiJayanti2026 #MuzaffarpurNews #तिरहूतन्यूज़
Bihar, India | Oct 2, 2026