कटंगी: बनेरा को नशा मुक्त बनाने में जुटे ग्रामीण, अवैध शराब बेचने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई
नशे के खिलाफ ग्रामीणों ने अब खुद मोर्चा संभाल लिया है। जनपद पंचायत और थाना कटंगी के अधीन आने वाली ग्राम पंचायत बनेरा के लोगों ने गांव को नशा मुक्त बनाने के लिए शराबबंदी का फैसला लिया है। सोमवार 10 अगस्त की दोपहर 12 बजे स्कूल परिसर मैदान में आयोजित सार्वजनिक बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अब गांव में किसी भी प्रकार की देशी-विदेशी और हाथ भट्टी की कच