जौनपुर: ब्राह्मण महासभा ने विधायक तूफानी सरोज के खिलाफ एफआईआर की मांग करते हुए सौंपा ज्ञापन
अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा.) के कार्यकर्ताओं ने बुधवार की सुबह करीब 10 बजे सपा विधायक तूफानी सरोज की कथित टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन करते हुए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की। महासभा के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट महिपाल सिंह को सौंपा।