पिंड्रा: बड़गांव पुलिस ने लेखपाल से लूट करने वाले दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र की पुलिस ने विगत दिनों लेखपाल से लूट ने की घटना को अंजाम देने वाले दो अभी तो को गिरफ्तार किया। मुखबिर की सूचना पर हुई गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने बताया कि लुटेरों की पहचान अंकित पटेल और आदित्य पटेल के रूप में की गई है, जो यह आए दिन राहगीरो से लूट की घटना को अंजाम देते और फरार हो जाते। पुलिस ने आरोपियों को पकड़कर जेल भेज दिया।