पाटन: गुरु मोहल्ला गुरु निवास पर पंडित संजय गुरु ने किया ध्वजारोहण, लंबे समय से चली आ रही अनूठी परंपरा
Patan, Jabalpur | Aug 15, 2026 गुरु मोहल्ला गुरु निवास पर ध्वजारोहण की परंपरा लंबे समय से चली आ रही है पाटन के पूर्व विधायक दानवीर व समाजसेवी स्वर्गीय पंडित भगवत प्रसाद गुरु के द्वारा यह परंपरा बहुत समय पहले शुरू की गई थी।जिसका निर्वहन आज भी गुरु परिवार कर रहा है। शनिवार सुबह लगभग 8:00 बजे से ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें पाटन नगर के गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे।