पीलीभीत: मदरसा शेर-ए-मुस्तफा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
पीलीभीत। पूरनपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम गोरा स्थित मदरसा शेर-ए-मुस्तफा में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य शमशुल खान एवं मुफ्ती समीउल्लाह ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने राष्ट्रगान प्रस्तुत किया। ध्वजारोहण के पश्चात मदरसे से तिरंगा यात्रा निकाली गई।