Public App Logo
उत्तराखंड राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय, हल्द्वानी में प्रवेश लेने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर है। विश्वविद्यालय में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर 19 अगस्त 2026 कर दी गई है। विश्वविद्यालय के प्रथम शैक्षणिक सत्र में बैचलर ऑफ स्पोर्ट्स साइंस, बैचलर ऑफ स्पोर्ट्स मैनेजमेंट और बैचलर ऑफ स्पोर्ट्स जर्नलिज्म के स्नातक पाठ्यक्रम शुरू किए जा रहे हैं। इसके साथ ही 9 खेलों में डिप्लोमा इन स्पोर्ट्स कोचिंग कराया जाएगा। स्नातक पाठ्यक्रम चार वर्षीय होंगे, जिनकी फीस 28,700 रुपये प्रति सेमेस्टर निर्धारित है। वहीं डिप्लोमा इन स्पोर्ट्स कोचिंग एक वर्षीय होगा और इसकी फीस 45,100 रुपये प्रति वर्ष है। प्रवेश परीक्षा 23 अगस्त को होगी, जबकि फिजिकल टेस्ट 24 और 25 अगस्त को आयोजित किया जाएगा। इंटरव्यू और प्रमाण पत्र सत्यापन 25 और 26 अगस्त को होगा। चयनित अभ्यर्थियों को 28 अगस्त तक फीस जमा करनी होगी और नया शैक्षणिक सत्र 1 सितंबर से शुरू होगा। #Haldwani #Uttarakhand #SportsUniversity #UttarakhandSportsUniversity #SportsEducation #SportsScience #SportsManagement #SportsJournalism #SportsCoaching #Admission2026 #UniversityAdmission #HaldwaniNews #UttarakhandNews #EducationNews #SportsNews #BreakingNews #HindiNews #NewsReels #HaldwaniExpressNews - Haldwani News