डोलरिया: नानपा में राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ की बैठक आयोजित, ग्राम इकाई का पुनर्गठन
नानपा में गुरुवार को राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ की ग्राम इकाई की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। इस दौरान सर्वसम्मति से पुनः ग्राम इकाई का गठन किया गया। बैठक में संगठन को मजबूत करने, किसानों और मजदूरों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने तथा ग्रामीण स्तर पर संगठन की गतिविधियों को सक्रिय करने जोर दिया।