चमोली: गोपेश्वर में नशे और हुड़दंग फैलाने वालों पर पुलिस का सख्त शिकंजा
गोपेश्वर पुलिस ने पैदल गश्त और ड्रोन निगरानी से नगर में नशे और अराजकता फैलाने वालों पर सख्त एक्शन शुरू किया है। थाना अध्यक्ष नवनीत भंडारी के नेतृत्त्व में सघन अभियान चलाया जा रहा है ताकि युवाओं को नशे से दूर रखा जा सके और शहर में शांति बनाए रखी जा सके।