नीम चक बथानी: सीढ पंचायत के आजाद नगर में कथित सरकारी जमीन बेचने को लेकर विवाद, स्थानीय ग्रामीण परिवार जमीन घेरने में जुटे
सीढ पंचायत के आजाद नगर में अनुसूचित वर्ग के दर्जनों परिवार द्वारा जमीन घेरने का वीडियो सोशल मिडीया पर वायरल हो रहा है। जिसको लेकर तनाव का माहौल बना हुआ है। दर्जनों परिवार उक्त जमीन को आम गैरमजरुआ जमीन बताते है और प्रशासनिक मिली भगत से उक्त जमीन के खरीद बिक्री का आरोप भी लगाया जा रहा है। जिसके बाद आक्रोशित लोग इसके विरोध में अपने हिस्से की जमीन घेर रहे है।