भोगांव: बेवर में ऑक्सफोर्ड स्कूल के प्रिंसिपल पर छात्र को डंडों से पीटने का आरोप, मामला थाने में दर्ज
बेवर क्षेत्र स्थित ऑक्सफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रायपुर में कक्षा 10 के छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। छात्र वंश भारद्वाज ने स्कूल के प्रिंसिपल पर डंडों से पीटने का आरोप लगाते हुए बेवर थाने में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।