स्कूल बस पर घसीटी जा रही सरिया, लोगों की जान से खिलवाड़...!
यह सेंट मैरी स्कूल, पौंटीपुल की बस बताई जा रही है, जो नौगांव की ओर से बगासू-पौंटीपुल की तरफ आ रही थी। बस के पीछे लोहे के सरिये बांधकर सड़क पर घसीटते हुए ले जाए जा रहे थे।
इस तरह सरिये घसीटकर ले जाने से पैदल चलने वाले लोगों, दोपहिया वाहन चालकों और अन्य राहगीरों के लिए खतरा पैदा हो सकता था।
सवाल यह है कि आखिर स्कूल बस का इस्तेमाल इस तरह कैसे किया जा सकता है? क्या इस मामले में संबंधित विभाग और स्कूल प्रबंधन संज्ञान लेकर जांच करेंगे?
बच्चों की सुरक्षा के लिए इस्तेमाल होने वाले वाहन का इस तरह उपयोग करना गंभीर चिंता का विषय है। संबंधित अधिकारियों को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए।
#Uttarakhand #Pountipul #Naugaon #SchoolBus #RoadSafety #PublicSafety #PahadSamachar
UTTARKASHI
Uttarakhand Police