हेरहंज: बालूमाथ में मां दुर्गे भजन मंडली द्वारा 24 घंटे का अखंड हरी कीर्तन प्रारंभ, माहौल हुआ भक्तिमय
रविवार की दोपहर से मां दुर्गे भजन मंडली द्वारा बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय स्थित महावीर मंदिर परिसर में 24 घंटे का अखंड श्री हरि कीर्तन प्रारंभ हुआ। जिसका शुभारंभ वैदिक मंत्रोंचार के बीच के महावीरी झंडा का ध्वजारोहण कर किया गया। इसके पूर्व आयोजन समिति के सक्रिय कार्यकर्ता के साथ-साथ संरक्षक मंडली को अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया l