Public App Logo
🇮🇳 तिरंगे के रंग, प्रतिभाओं के संग… देशभक्ति के रंग में रंगा रायपुर! शहीद स्मारक भवन में जिला प्रशासन एवं नगर निगम द्वारा आयोजित “तिरंगा शक्ति फेस्ट–2026” ने कला, संस्कृति और राष्ट्रप्रेम का ऐसा खूबसूरत संगम प्रस्तुत किया, जिसने हर दिल में देशभक्ति की भावना को और गहरा कर दिया। ✨ युवा प्रतिभाओं की शानदार प्रस्तुतियों ने मंच को जीवंत बना दिया। यह आयोजन केवल मनोरंजन का मंच नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने, नई प्रतिभाओं को पहचान देने और राष्ट्रप्रेम की भावना को नई पीढ़ी तक पहुँचाने का प्रेरणादायी प्रयास रहा। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित इस भव्य समारोह में नगर निगम महापौर श्रीमती मीनल चौबे, कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह, नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और बड़ी संख्या में प्रतिभागियों एवं नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। #तिरंगा_शक्ति_फेस्ट #TirangaShaktiFest2026 #स्वतंत्रता_दिवस #देशभक्ति #रायपुर @chhattisgarhcmo @raipurmunicipalcorp @kalakendraraipur - Raipur News