गिरिडीह: अन्तराष्ट्रीय हिन्दू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल ने शिव मोहल्ला के शिव मंदिर में अखण्ड भारत संकल्प दिवस मनाया
अन्तराष्ट्रीय हिन्दू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा शुक्रवार को 2 बजे नगर के शिव मोहल्ला स्थित शिव मंदिर में अखण्ड भारत संकल्प दिवस मनाया गया। जिसकी अध्यक्षता नगर अध्यक्ष विकाश गुप्ता ने की। मुख्य अतिथि के रूप में हिन्दू एडवोकेट फ़ोरम के प्रांत अध्यक्ष नित्यानंद प्रसाद जी एवं अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के प्रांत मंत्री रविशंकर पांडेय जी मौजूद रहे।