राशमि: लसाडिया कला में घर में घुसकर चोरी का प्रयास, नानी के गले से मांदलिया काटने की कोशिश, दो आरोपी नामजद
थाना क्षेत्र के लसाडिया कला गांव में घर में घुसकर चोरी का प्रयास करने का मामला सामने आया है। मंगलवार को इस संबंध में दो नामजद आरोपियों के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। थानाधिकारी गेहरी लाल गुर्जर ने मंगलवार शाम 8:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि कनवास निवासी कमलेश तेली ने रिपोर्ट दी है। कमलेश ने बताया कि वह अपनी नानी कंकुबाई पत्नी मोतीलाल तेली के