ईसागढ़: गरेंठी गांव में 24 वर्षीय युवक के साथ दबंगों ने की मारपीट, ईसागढ़ पुलिस ने किया मामला दर्ज
गरेंठी गांव में दबंगों द्वारा एक 24 वर्षीय युवक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है, मिली जानकारी के अनुसार गरेंठी निवासी शिवम शर्मा ने सोमवार को रात लगभग 9 बजे थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि रंजिश के चलते गांव के ही गोलू शर्मा, रितिक शर्मा और हरिनारायण उर्फ लल्लू शर्मा ने जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ मारपीट की है।