पातेपुर: पातेपुर में आन बान और शान से लहरायेगा तिरंगा, प्रखंड मुख्यालय में प्रमुख करेंगी झंडोत्तोलन। प्रशासनिक तैयारी पूरी।
पातेपुर में 80 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शनिवार की सुबह 9 बजे आन बान और शान से तिरंगा फहराया जाएगा। इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। प्रखंड प्रमुख रेणु देवी द्वारा झंडोत्तोलन किया जाएगा। व्यापार मंडल अध्यक्ष गणेश राय ने शुक्रवार की शाम 7 बजे मीडिया के माध्यम से प्रखंड वासियों को झंडोत्तोलन में भाग लेने की अपील की है।