िमला में ढांक से गिरे बड़े-बड़े पत्थर, सड़क पर खड़ी गाड़ियां आईं चपेट में
बड़ा हादसा टला, घटना के वक्त वाहनों में कोई मौजूद नहीं था
शिमला। शिमला की ढली सब्जी मंडी के पीछे स्थित ढांक से बुधवार को अचानक बड़े-बड़े पत्थर गिरने से अफरा-तफरी मच गई। पत्थरों की चपेट में सड़क किनारे खड़ी कुछ गाड़ियां आ गईं।
गनीमत रही कि जिस समय ढांक से पत्थर गिरे, उस वक्त वाहनों में कोई मौजूद नहीं था। अगर वाहन में लोग सवार होते तो बड़ा हादसा हो सकता था।
घटना के बाद इलाके में लोगों के बीच चिंता का माहौल है। पहाड़ी से लगातार पत्थर गिरने की आशंका को देखते हुए मौके पर सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी की जरूरत है। #sanchalnews #sanchalnewslive #shimala #india