पोहरी: नगर में विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष्य में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ चल समारोह निकाला गया
पोहरी नगर मे 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष्य में आदिवासी समाज द्वारा रविवार शाम 5 बजे तक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान नगर में विशाल चल समारोह भी निकाला गया। जहा चल समारोह पोहरी में किले के अंदर से लेकर मुख्य मार्गो से होते हुए एलएसजी कॉलेज प्रांगण में चल समारोह का समापन किया गया।चल समारोह में समाज के हजारों युवा-बुजुर्ग,महिला सम्मलित हुए।