सिहोरा: श्याम सुंदर अग्रवाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एनसीसी इकाई द्वारा हर घर तिरंगा जागरूकता अभियान
शासकीय श्याम सुंदर अग्रवाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय सिहोरा में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत गुरुवार को महाविद्यालय की एनसीसी इकाई द्वारा विभिन्न देशभक्ति एवं जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। अभियान के अंतर्गत एनसीसी कैडेट्स एवं महाविद्यालय विद्यार्थियों द्वारा तिरंगा रैली निकाली गई।