विदिशा नगर: मिर्जापुर की कृषि उपज मंडी में बलराम महोत्सव, किसानों ने जैविक खेती की शपथ ली
कृषि उपज मंडी मिर्जापुर में शुक्रवार दोपहर 1 बजे कृषक संगोष्ठी और बलराम महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष गीता रघुवंशी और विधायक मुकेश टंडन शामिल हुए। जिला पंचायत अध्यक्ष ने किसानों को खेती को उन्नत बनाने और जैविक खाद का उपयोग करने की शपथ दिलाई। विधायक ने कांग्रेस शासन और भाजपा सरकार के कार्यकाल में किसानों की स्थिति की तुलना की।