Public App Logo
बुराड़ी सड़क प्रोटेस्ट पर विधायक संजीव झा की प्रतिक्रिया:- मैं इस लड़ाई को लड़ रहा हूँ। पर जो लोग प्रोटेस्ट में आए थे, मुझे उनसे भी सवाल है कि मैं तो लड़ रहा हूँ, आप मेरे खिलाफ लड़ रहे हैं। मेरे खिलाफ मत लड़िए, मेरे साथ लड़िए न। चलिए मेरे साथ लड़ते हैं। चलिए चलते हैं PWD मिनिस्टर का घर घेरने के लिए, चलिए चलते हैं मुख्यमंत्री का घर घेरने के लिए। वो तो नहीं करेंगे आप। आप... यह 100 करोड़ का फंड मेरे पास नहीं है, वो सरकार के पास है। तो अगर आपका इंटेंशन यह होता कि नहीं यह सड़क को बनना है और दबाव किस पर बनाना है? दबाव सरकार पर बनाना है। मैं आपके साथ हूँ, मैं आपके साथ चलूँगा। इस लड़ाई को मैं मजबूती से लड़ रहा हूँ और चाहे मुझे जिस एक्सटेंट तक जा के लड़ना पड़े, मैं लड़ के, झगड़ के इस सड़क को तो बनाऊँगा। लेकिन केवल पॉलिटिकल अ... मोटिवेटेड हो करके, केवल आप दिखाने के लिए लोगों को प्रोटेस्ट करेंगे उससे उसका हल नहीं होने वाला है। मैं उम्मीद करता हूँ कि जैसा मुझे बताया गया है कि अब बहुत जल्दी ही दूसरा स्ट्रेंथनिंग के बाद बिटुमिनस का अ... का टेंडर कर दिया जाएगा और दो से तीन महीने में यह सड़क बन जाएगी। अगर यह तीन महीने में सड़क का काम पूरा नहीं हुआ, तो फिर पूरी विधानसभा दिल्ली के मुख्यमंत्री और दिल्ली के PWD मिनिस्टर के घर के सामने होगी। तो मैं आपके प्रतिनिधि होने के नाते इतना बस आश्वस्त करना चाहता हूँ कि आपकी लड़ाई चाहे जिस एक्सटेंट तक जाकर लड़ना पड़े, हम लड़ेंगे और इस काम को कराएँगे। जय हिंद। - Delhi News