बरियारपुर: सैकड़ों की संख्या में भूमिहीन परिवार पहुंचे अंचल कार्यालय
गुरुवार को सैकड़ो की संख्या में भूमिहीन परिवार अपना आवेदन जमा करने हेतु सदर अंचल कार्यालय पहुंचे। उपस्थित लोगों द्वारा बताया गया कि हम लोग भूमि हेतु आज अंचल कार्यालय में उपस्थित होकर अपना आवेदन जमा कर रहे हैं। वही ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि विभागीय निर्देशानुसार हम लोग भूमि की आस में अंचल कार्यालय में पहुंचे हुए हैं।