सुसनेर: श्रीराम मंदिर धर्मशाला में नप ने मनाया स्वतंत्रता दिवस, नप अध्यक्ष प्रदीप सोनी ने फहराया तिरंगा
शनिवार की सुबह 8:30 बजे श्री राम मंदिर धर्मशाला में नप अध्यक्ष प्रदीप सोनी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी। अपने संबोधन में अध्यक्ष सोनी ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक शिवलाल दांगी ने किया व आभार सीएमओ हरिओम शर्मा ने माना।