ब्रह्मपुर: बिहार घाट पर गंगा नदी का कटाव तेज, पानी बढ़ने से आसपास के गांवों में दहशत
नैनीजोर स्थित बिहार घाट पर गंगा नदी का कटाव इन दिनों तेजी से बढ़ता जा रहा है, जिससे आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। नदी की तेज धार लगातार तटबंध को काट रही है और कई स्थानों पर स्थिति गंभीर बनी हुई है। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि समय रहते कारवाई नहीं हुई।