बज्जू: रणजीतपुरा पुलिस ने 1.335 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया, आरोपी को किया गिरफ्तार
Bajju, Bikaner | Aug 10, 2026 रणजीतपुरा पुलिस ने 1.335 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी जगदीश सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर चक 04 आरएम रणजीतपुरा में एक पुलिस टीम ने दबिश दी। टीम ने वार्ड 07, चक 04 आरएम रणजीतपुरा निवासी रामचन्द्र पुत्र राजाराम भादू के खेत की तलाशी ली। तलाशी के दौरान खेत में झाड़ियों के बीच छिपाकर रखा गया डोडा पोस्ट बरामद