सहारनपुर: नगर निगम की जनसुनवाई में अवैध डेयरियों की शिकायत, नगरायुक्त ने दिए जांच के निर्देश, एक शिकायत का मौके पर हुआ समाधान
सहारनपुर नगर निगम की जनसुनवाई में मंगलवार दोपहर तीन बजे तक पांच शिकायतें मिलीं। इनमें सीवर सफाई, स्ट्रीट लाइट और चिलकाना रोड पर अवैध डेयरियां शामिल थीं। नगरायुक्त शिपू गिरि ने अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। एक शिकायत का मौके पर ही निपटारा हो गया। वार्ड-7 नाला पटरी निवासी उस्मान मलिक ने सीवर लाइन सफाई न होने की शिकायत की।