गायघाट: गायघाट में घर घर तिरंगा अभियान के तहत भव्य रैली निकाली गई, हर घर तिरंगा पहुंचाने की तैयारी
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड मुख्यालय पर घर घर तिरंगा अभियान को लेकर शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे में भव्य रैली निकाली गई। प्रखंड विकास पदाधिकारी आलोक कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रखंड कर्मी, जीविका दीदियां आशा कार्यकर्ता समेत अन्य लोग तिरंगा रैली में शामिल हुए। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि घर घर तिरंगा अभियान को लेकर यह रैली 9 अगस्त से शुरू किया गया।