🇮🇳 तिरंगे के रंग में रंगा बिजोलिया 🇮🇳
हाथों में तिरंगा… जुबां पर भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे… गुरुवार को बिजोलिया देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया।
🇮🇳 2000 से अधिक बच्चों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा
📍 बिजोलिया, भीलवाड़ा
उपखंड कार्यालय से शुरू हुई तिरंगा यात्रा बूंदी रोड, बालाजी चौक, रोडवेज बस स्टैंड, तेजाजी चौक और सब्जी मंडी मार्ग से होते हुए नगर पालिका चौक पहुंची।
यात्रा में सरकारी और निजी संस्थानों के विद्यार्थियों सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। पूरे मार्ग में देशभक्ति गीतों और नारों की गूंज सुनाई दी। जगह-जगह कस्बेवासियों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।
यात्रा के दौरान बच्चों और युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। पूरा बिजोलिया तिरंगे के रंग में रंगा नजर आया। 🇮🇳❤️
#बिजोलिया #तिरंगायात्रा #बिजोलिया_न्यूज #भीलवाड़ा #भीलवाड़ान्यूज देशभक्ति तिरंगा भारत_माता_की_जय वंदेमातरम RajasthanNews BhilwaraNews BijoliaNews TirangaYatra DeshBhakti Bhilwara