कसरावद: नर्मदा तट से महिलाओं ने उठाई कांवड़, शिव मंदिर में किया जलाभिषेक
श्रावण मास के अवसर पर अरिहंत नगर कॉलोनी की महिलाओं ने रविवार को नर्मदा तट के नावड़ाटौड़ी घाट से कांवड़ उठाकर धार्मिक आस्था का परिचय दिया। कांवड़ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। नर्मदा जल लेकर श्रद्धालु बोल बम के जयकारों के साथ आगे बढ़े। यात्रा की शुरुआत नावड़ाटौड़ी स्थित प्राचीन श्री शालिवाहन शिव मंदिर में पूजन-अर्चन के साथ हुई। श्रद्धालुओं