टीकमगढ़: टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक ने स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय टीकमगढ़ में ध्वजारोहण किया
आज 15 अगस्त को सुबह 8 बजे टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर अग्रवाल द्वारा राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में ध्वजारोहण किया गया। एसपी ने उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। पहली बार ध्वजारोहण से पहले राष्ट्रगीत गाया गया, इसके बाद राष्ट्रगान हुआ।