सूरजगढ़: पुलिस ने हुसैना गांव से 9 किलोग्राम गांजा जब्त कर 5 लोगों को गिरफ्तार किया
शुक्रवार अपराह्न 3 बजे पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मेदनीचौकी पुलिस ने गुरुवार को हुसैना गांव में छापेमारी कर 9 किलो गांजा के साथ 5 आरोपितों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने 2 आरोपितों के पास से गांजा बरामद किया, जबकि खरीदारी के लिए बाइक से पहुंचे तीन अन्य को भी पकड़ा. मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है.