Public App Logo
मेरठ हाईवे पर हुई नोटों की बारिश, ₹4 लाख लौटाकर अमित भाई ने पेश की ईमानदारी की मिसाल! मेरठ हाईवे पर अचानक सड़क पर 500 और 200 रुपये के नोट बिखर गए। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार बाइक सवार के बैग की चैन खुली रह गई, जिससे करीब आधा किलोमीटर तक नोट सड़क पर गिरते चले गए। पीछे से आ रहे अमित जी ने बाइक सवार को आवाज देकर रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं रुका। इसके बाद अमित जी ने बिना किसी लालच के सड़क से बिखरे नोट इकट्ठा किए और पुलिस को सूचना देकर पूरा पैसा उनके हवाले कर दिया।पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर करीब 40 मिनट तक नोट एकत्र किए और कुल 11 गड्डियां बरामद कीं। रकम करीब ₹4 लाख बताई जा रही है। आज के दौर में इतनी बड़ी रकम मिलने के बावजूद उसे ईमानदारी से पुलिस के हवाले करना वाकई काबिले-तारीफ है। अमित भाई की ईमानदारी को दिल से सलाम! आप क्या कहेंगे #Meerut #MeerutHighway #ईमानदारी #ईमानदारीकीमिसाल #Honesty #मेरठ #ViralNews #BreakingNews #UPNews #Police #NCRExpressNews - Gautam Buddha Nagar News