गायघाट: दहिला गांव में आगलगी के बाद पीड़ित परिवार की मदद को ट्रस्ट आगे आया, राहत सामग्रियां बांटीं
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड क्षेत्र के दहिला गांव में ही आगलगी की घटना की बाद शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे में एक ट्रस्ट के द्वारा सभी प्रकार की सहायता उपलब्ध कराया गया है। वरिष्ठ नागरिक सर्वोत्थान ट्रस्ट के सदस्य जय शंकर प्रसाद सिंह ने बताया कि बीते दिल धर्मेंद्र साह का घर जलकर राख हो गया था। इस घटना को एक बुजुर्ग दम्पति भी झुलस गए थे।