सोशल मीडिया पर एक दिव्यांग बालक का वीडियो सामने आने के बाद राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
मंत्री के निर्देश पर उनके कार्यकर्ता तत्काल मौके पर पहुंचे और दिव्यांग बालक एवं उसके परिवार से मुलाकात की। इस दौरान बालक को व्हीलचेयर उपलब्ध कराकर सौंपी गई, जिससे उसे आने-जाने में सुविधा मिल सके।
इसके साथ ही परिवार की आवास संबंधी समस्या को देखते हुए उन्हें आवास उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन भी दिया गया।
सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद मंत्री द्वारा तत्काल संज्ञान लेने और निर्देश जारी किए जाने के बाद जरूरतमंद परिवार तक सहायता पहुंचाई गई। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा बनी हुई है।
#danishszadansari #viralvideoシ #Balliakhabar